webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Dhanteras Puja Muhurta

Dhanteras 2020 Date: कब है धनतेरस और जानिए क्या है पू्जा के मुहूर्त

Dhanteras Puja Muhurta
कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी अर्थात धनतेरस के इस दिन आयुर्वेद के जन्मदाता धन्वंतरि, धन व समृद्धि की देवी लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, मृत्यु के देवता यमराज और बुद्धि के देवता गणेशजी की पूजा होती है। इस दिन बहिखाता, स्वर्ण, वाहन, बर्तन, धनिया और कपड़े खरीदते हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन उक्त देवी और देवताओं की पूजा का क्या है मुहूर्त।
 
 
पूजा मुहूर्त : 
इस बार धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर 2020 गुरुवार को रा‍त्रि 09 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 13 नवंबर शुक्रवार शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर को है। परंतु लाला रामस्वरूप कैलेंडर के अनुसार धनतेरस 12 नवंबर को ही है।
 
13 नवंबर के अनुसार इस बार धनतेरस की पूजा के लिए शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम को 05 बजकर 59 मिनट के मध्य ही मुहूर्त है। परंतु दिल्ली टाइम के अनुसार धनतेरस मुहूर्त :17:34:00 से 18:01:28 तक रहेगा। अत: स्थानीय समय अनुसार हेरफेर हो सकता है, क्योंकि वर्तमान में एक तिथि दो दिन है।

 
खरीदारी का मुहूर्त :
*12 नंवबर को खरीददारी करना चाहते हैं कि सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त है। इसके बाद रात्रि 8:32 से 9:58 तक अमृत काल रहेगा।
*13 नंवबर को खरीददारी करना चाहते हैं कि सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त है।
 
12 नवंबर 2020, गुरुवार, रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से 13 नवंबर सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, चित्रा, तिथि- त्रयोदशी। 13 नवंबर 2020, शुक्रवार, सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक, नक्षत्र- चित्रा, तिथि- त्रयोदशी रहेगी।
ये भी पढ़ें
अकाल मृत्यु से बचना है तो करें धनतेरस पर दीपदान और पढ़ें ये 2 पौराणिक कथाएं