Dhanteras 2020 : इस धनतेरस पर खरीदें ये 6 शुभ चीजें, समृद्धि आएगी घर में
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
धनतेरस पर हम अक्सर एक गलती करते हैं स्टील, एलूमिनियम, लोहा, प्लास्टिक, कांच और चीनी की वस्तुएं भी ले आते हैं लेकिन वेबदुनिया के ज्योतिषियों ने बताया है कि इन सामग्रियों से बचना चाहिए और सिर्फ 6 तरह की चीजें ही लेकर आनी चाहिए.. आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें है...
सोना : सबसे शुभ और सबसे श्रेष्ठ धातु सोना ही मानी गई है। अत: संभव हो तो सामर्थ्य अनुसार सोना खरीदें।
चांदी : चांदी सबसे शांत, शीतल और पवित्र धातु है। अगर सोना लेना संभव नहीं है तो चांदी को प्राथमिकता दें।
पीतल : अगर सोना और चांदी दोनों ही लेना संभव नहीं है तो पीतल तीसरी सबसे अच्छी धातु मानी गई है। धनतेरस पर पीतल की वस्तुएं घर में शुभता लेकर आती हैं।
तांबा : अगर पीतल भी संभव नहीं है तो आप तांबे की वस्तुएं या बर्तन ला सकते हैं। यह सेहत के लिए भी शुभ है,पूजा के लिए भी और जीवन के लिए भी।
कांसा : आप इस दिन कांसे की सजावटी वस्तुएं या बर्तन भी ले सकते हैं।
मिट्टी : अगर आप खरीदने की इतनी भी क्षमता नहीं रखते हैं तो निराश न हों मिट्टी इन सबसे अधिक सस्ती और सबसे अधिक शुभ व पवित्र है अत: आप मिट्टी की विविध प्रकार की चीजें ले सकते हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक मिट्टी और टेराकोटा की कई सामग्री बाजार में उपलब्ध हैं आप अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार इन्हें अपने घर ला सकते हैं।