webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. deepak diya deep deeya

हर संकट से मुक्ति पाना है तो बस एक दीपक ही तो जलाना है...पढ़ें सटीक उपाय

deepak
हर तरह की प्रगति और समृद्धि के लिए घर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि करता है। 
 
दीपक की लौ की दिशा का ध्यान रखें। 
 
दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से रोग दूर होते हैं और आयुवृद्धि होती है। 
 
यदि दीपक को उत्तर की दिशा की ओर रखें तो धनवृद्धि होती है। 
 
दीपक दक्षिण दिशा में रखने से अर्थ हानि होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
 
दीपक की बत्ती स्थिर रहनी चाहिए। अपने पूजा स्थान में भी आप दीपक जला सकते हैं। 
 
रसोईघर में जहां पीने का पानी रखते हों, वहां पर भी घी का दीपक जलाना स्वास्थ्य लाभ और धनवृद्धि करता है। बुरी शक्तियां प्रभाव नहीं डाल पाती। 
 
कर्ज से मुक्ति के लिए: घर में नित्य तिल के तेल का दीपक जलाएं, ईश्वर से प्रार्थना करें, देखते ही देखते मनुष्य कर्ज से मुक्त हो जाता है। साथ ही प्रतिदिन सायं पीपल वृक्ष के तले घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें
क्या भारत-पाक युद्ध होगा...? राहु-केतु का राशि परिवर्तन दे रहा है बड़ा संकेत