webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Billi se jude shakun apshakun

घर से निकलते ही मिल जाए बिल्ली तो क्या होगा, जानिए बिल्ली के शकुन-अपशकुन

billi ke shakun apshakun
बिल्ली को हर समाज में अशुभ माना जाता है। बिल्ली से जुड़े कई अंधविश्वास है जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। फिर भी समाज में बिल्ली से जुड़े शकुन-अपशकुन प्रचलित हैं। कुछ लोग इन्हें मानते हैं और कुछ नहीं। क्या होता है जब घर से निकलते ही आपको बिल्ली दिखाई दे? आओ जानते हैं  बिल्ली के शकुन अपशकुन।
 
शकुन शास्त्र में हमारे आसपास के जीव-जन्तुओं और वातावरण से जुड़े क्रियाकलापों के आधार पर हमारे भविष्य की जानकारियां दी गयी हैं।
 
बिल्ली से जुड़े अंधविश्‍वास:
1. बिल्लियों का आपस में लड़ना धनहानि और गृहकलह का संकेत है। 
 
2. अगर बिल्लियां किसी घर में प्रजनन करें तो इसे बहुत अच्छा शगुन मानना चाहिए। 
 
3. बिल्लियों को कृषकों का मित्र कहा गया है क्योंकि यह उन चूहों का नाश करती है जो अन्न के दुश्मन हैं। 
 
3. बिल्लियों का किसी वैसे घर में रोना, जहां कोई लम्बे समय से रोगग्रस्त हो, उस रोगी की मृत्यु का इशारा हो सकता है।
 
4. अगर बिल्ली रोती या लड़ती हुई दिखाई दे तो उस व्यक्ति के सभी कार्य असफल हो जाते हैं।
 
5. यदि कहीं जाते समय बिल्ली के मुंह में मांस का टुकड़ा दिखाई दे तो सभी कार्य सफल हो जाते हैं।
 
5. यदि सोए हुए व्यक्ति के पैरों को बिल्ली‍ सूंघती है तो वह बीमार हो जाता है। अगर सिर चाटती है तो राजदंड मिलता है।
 
6. नौकरी आदि शुभ कार्य के लिए जाते समय यदि बिल्ली मार्ग काट जाए तो अपशकुन होता है।
7. सोए हुए व्यक्ति को लांघकर बिल्ली भाग जाए तो मृत्युसमान कष्ट भोगना पड़ता है।
 
8. कहीं जाते समय अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो कुछ बुरा होता है। मान्यता अनुसार काली बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जबकि बिल्ली बाईं ओर रास्ता काटते हुए दाईं ओर जाए। अन्य स्थ‌ित‌ियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है।
 
9. लोक मान्यता है कि दीपावली की रात घर में ब‌िल्ली का आना शुभ शगुन होता है।
 
10. बिल्ली घर में बच्चे को जन्‍म देती है तो इसे भी अच्छा माना जाता है।
 
11. किसी शुभ कार्य से कहीं जा रहे हों और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा लिए हुए दिखाई दे तो काम सफल होता है।
 
12. लाल किताब के अनुसार बिल्ली को राहु की सवारी कहा गया है। जिस जातक की कुण्डली में राहु शुभ नहीं है उसे राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ब‌िल्ली पालना चाहिए।
 
13. लाल क‌िताब के टोटके के अनुसार बिल्ली की जेर को लाल कपड़े में लपेटकर बाजू पर बांधने से कालसर्प दोष से बचाव होता। ऊपरी चक्कर, नजर दोष, प्रेत बाधा इन सभी में ब‌िल्ली की जेर बांधने से लाभ मिलता है।
 
13. यदि सोए हुए व्यक्ति के ‌स‌िर को बिल्ली चाटने लगे तो ऐसा व्यक्ति सरकारी मामले में फंस सकता है।
 
14. बिल्ली का पैर चाटना निकट भविष्य में बीमार होने का संकेत होता है।
 
15. ब‌िल्ली ऊपर से कूदकर चली जाए तो तकलीफ सहनी पड़ती है।
 
16. यदि आप कहीं जा रहे हैं और बिल्ली आपके सामने कोई खाने वाली वस्तु लेकर आए और म्याऊं बोले तो- अशुभ होता है। यही क्रिया आपके घर आते समय हो तो- शुभ होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
वास्तु के अनुसार पूर्वमुखी घर के ये हैं फायदे