webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2019
  4. eclipse in 2019

5 जनवरी को है नए साल का पहला ग्रहण, इस साल होंगे 5 ग्रहण

नए साल का पहला ग्रहण
नए साल के पहले सप्ताह में ही सूर्यग्रहण का योग बन रहा है। यह ग्रहण 5 जनवरी, शनिवार की आधी रात से शुरू होकर 6 जनवरी, रविवार के मध्य तक होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

यह ग्रहण मध्य-पूर्वी चीन, जापान, उत्तरी-दक्षिणी कोरिया, उत्तर-पूर्वी रूस, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का के पश्चिमी तटों पर दिखाई देगा।
 
 
2019 में  कुल 5 ग्रहण...
 
साल 2019 में कुल 5 ग्रहण होंगे। इसमें तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। 
 
 
- सबसे पहले 6 जनवरी को सूर्यग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
 
- 21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
 
- 2 जुलाई को खग्रास सूर्यग्रहण होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
 
- 16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
 
 
- साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में ही दिखाई देगा।
 
भारत में दिखाई देंगे यह 2 ग्रहण...
 
16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं धनु-मकर राशि पर होगा। ग्रहण का स्पर्श रात 01:32 से होगा और मोक्ष रात 04:30 पर होगा। ग्रहण का पर्वकाल 2 घंटा 58 मिनट का रहेगा।
 
 
2. साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा, जो मूल नक्षत्र एवं धनु राशि पर मान्य होगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण केवल दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। जिन क्षेत्रों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इससे जुड़े नियम मान्य और प्रभावी होंगे।
ये भी पढ़ें
पति के होते हुए भी किसी और के बच्चे की मां बनीं महाभारत की ये महिलाएं