webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2019
  4. Astrology 2019

2019 में हर वर्ग के लिए है कुछ खास, जानिए आपके सितारों के अंदाज

Astrology 2019
प्रत्येक व्यक्ति अपने हर सपने पूर्ण करना चाहता है और वह हर समय इस इंतजार में रहता है कि अब आने वाला समय मेरे लिए अच्छा रहेगा और मेरे सपने पूर्ण होंगे। मैं सुख-सुविधा से परिपूर्ण हो जाऊंगा मेरी नौकरी, व्यापार, जीवन, राजनीति और कृषि में। अर्थात व्यक्ति अपने जिस उद्देश्य से जिंदगी को जीना चाहता है, उसमें पूर्ण सुख आने वाले समय में वह चाहता है। आपके सितारे 2019 में चमकेंगे या कमजोर रहेंगे? जानिए...
 
व्यापारी वर्ग : वर्ष 2019 लाल वस्तु, पशु, कटलरी, रुई के व्यापारियों के लिए मध्यम रहेगा। सोना, तेल, मूंगफली, डायमंड, पीतल, नकली आभूषण, कपड़ा वाले व्यापारी वर्ग के लिए 2019 उत्तम रहेगा। चावल, दलहन, गेहूं, शकर, सीमेंट, लोहा व पुस्तक व्यापारियों के 2019 सामान्य रहेगा एवं अन्य व्यापारियों के लिए यह वर्ष शुभ-अशुभ फल वाला रहेगा।
 
नौकरी वर्ग : वर्ष 2019 में प्रशासनिक अधिकारी, जज, हाईकोर्ट वकील और आयकर अधिकारी परेशानी में रहेंगे, द्वितीय क्लास वर्ग के अधिकारी प्रसन्न रहेंगे एवं तीसरे क्लास वर्ग के लिए यह वर्ष शुभ-अशुभ फल वाला रहेगा एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी के लिए 2019 उत्तम रहेगा।
 
राजनीति वर्ग : वर्ष 2019 राजनीति में उच्च पद पर विराजमान व्यक्तियों लिए शुभ-अशुभ फल वाला रहेगा, द्वितीय पद पर विराजमान के लिए अति उत्तम रहेगा एवं निम्न राजनीति करने वाले के लिए सामान्य रहेगा।
 
महिला वर्ग : वर्ष 2019 नौकरी वर्ग वाली महिलाओं के लिए उत्तम रहेगा, गृहिणी के लिए परेशानी वाला रहेगा एवं व्यापारी वर्ग की महिलाओं के लिए यह वर्ष शुभ-अशुभ फल वाला रहेगा।
 
पुरुष वर्ग : वर्ष 2019 नौकरी वर्ग वाले पुरुष के लिए शुभ-अशुभ वाला रहेगा, व्यापारी वर्ग के लिए ठीक-ठीक रहेगा एवं राजनीति वालों के लिए उत्तम रहेगा एवं कृषि करने वाले व ढेला चलाने वाले व्यापारी वर्ग के लिए पहले परेशानी वाला व उत्तरार्द्ध में शुभ फल वाला रहेगा।
 
विद्यार्थी वर्ग : वर्ष 2019 इंजीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मध्यम रहेगा, कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा एवं आर्ट वर्ग के विद्यार्थियों लिए यह वर्ष शुभ-अशुभ फल वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें
राशि के अनुसार जानिए स्वभाव की कमियां, आगे बढ़ना है तो इन्हें दूर करें जल्दी