webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2018
  4. 7 ank jyotish

2018 : मूलांक 7 के लिए नए साल के सितारे...

7 ank jyotish
जिन व्यक्तियों का जन्म 7, 16 तथा 25 तारीख को हुआ हो, वे '7' मूलांक वाले कहलाते हैं। इसका प्रतिनिधि ग्रह वरुण या नेप्च्यून है। वरुण को जल का देवता माना जाता है।

ऐसे जातक सौम्य, सरल, संतोषी तथा कल्पनाशील होते हैं। वे कवि, दार्शनिक, लेखक या वैज्ञानिक हो सकते हैं। यह वर्ष अत्यंत विघ्नों को लेकर आया है। लेकिन अपनी अद्भुत प्रतिभा से समय को अनुकूल बना लेंगे। आपकी छठी इन्द्रिय हमेशा जागृत‍ रहती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ होगा। 
 
शुभ दिन- 1, 3, 5, 7, 8, 9, 16, 25 तथा 30 तारीखें।
शुभ रंग- सफेद, हल्का नीला, हल्का सलेटी।
शुभ दिवस- रविवार, सोमवार व बुधवार।
शुभ रत्न- लहसुनिया शुभ है।
व्रतोपवास- मंगलवार का व्रत तथा हनुमानजी का अर्चन कष्ट कम करेगा। रविवार की संध्या को नृसिंह भगवान का पूजन शुभ रहेगा। 
 
स्वास्थ्य- रक्त संबंधी समस्या, पेट के रोग, खांसी, घबराहट से परेशान हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। फल-हरी सब्जी खाएं। सुबह टहलना लाभप्रद रहेगा। इस वर्ष कारोबार में झंझटें आएंगी। संपत्ति में इजाफा कम होगा। पूर्णत: कर्जमुक्ति नहीं होगी।

नौकरी में किसी वरिष्‍ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य होंगे। तबादला दूर हो सकता है, धैर्य रखना होगा। घर में मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। परिवार में मतभेद हो सकता है। संभव है कार्य अलग हो। करियर में अनुकूलता नहीं होगी, मेहनत करना होगी। एकाग्रता बनाए रखें।
 
ये भी पढ़ें
2018 : मूलांक 6 के लिए नए साल के सितारे...