• Webdunia Deals

दिल्ली कार्गो टर्मिनल से चुराए 40 आईफोन, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली| Last Updated: Thursday, 1 June 2017 (08:16 IST)
Widgets Magazine

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुलिस ने कथित तौर पर 28 लाख रुपए के 40 आईफोन चोरी करने के मामले में एक लोडर सहित 2 लोगों को किया है।
 
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए हुए 28 आईफोन-7 बरामद किए हैं जिनकी कीमत 19.5 लाख रुपए है। एयरपोर्ट कार्गो से 12 अप्रैल को ये मोबाइल फोन गायब हुए थे जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 13 मई को प्रीतम निशाद और अनुराग सिंह नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि वे लोगों को यह कहकर फोन बेचा करते थे कि यह उन्होंने सीमा शुल्क विभाग की नीलामी से खरीदे हैं। (भाषा)
Read more on : दिल्ली कार्गो टर्मिनल आईफोन 7 चोरी गिरफ्तार Theft Arrested Iphone 7 Delhi Cargo Terminal