• Webdunia Deals

मॉडल की हत्या के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार

कोलकाता| Last Updated: Friday, 7 July 2017 (11:37 IST)
Widgets Magazine
कोलकाता। कार दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार हादसे में मॉडल और टीवी एंकर की मौत हो गई थी।
 
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में रसबिहारी एवेन्यू कनेक्टर पर एक्रोपोलिस मॉल के बाहर गुरुवार मध्यरात्रि में कोलकाता पुलिसकर्मियों ने एक कैब का पीछा कर टेलीविजन और फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।
 
चटर्जी तब से फरार थे जब से पुलिस ने उन पर हत्या के लिए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
चटर्जी पर 29 अप्रैल को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया था। अभिनेता 29 अप्रैल को पार्टी के बाद सोनिका को घर छोड़ने जा रहे थे। (भाषा)
Read more on : मॉडल की मौत अभिनेता गिरफ्तार विक्रम चटर्जी सोनिका चौहान Model Vikram Chatarjee Actor Arrested Sonika Chouhan