• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp gets 6 times more donation then congress in 2021-22
Written By
Last Modified: Wednesday, 30 November 2022 (07:35 IST)

भाजपा ने जीता दानदाताओं का भरोसा, कांग्रेस से मिला 6 गुना ज्यादा डोनेशन

bjp
नई दिल्ली। भाजपा मतदाताओं के साथ ही दानदाताओं की भी पहली पसंद बनी हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपए जुटाए, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के 6 गुना से अधिक है।
 
चार राष्ट्रीय दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा ने हाल में निर्वाचन आयोग को प्राप्त चंदे की अपनी नवीनतम रिपोर्ट पेश की थी, जिसने दस्तावेजों को मंगलवार को सार्वजनिक किया।
 
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भाजपा और कांग्रेस को मिले डोनेशन में भारी अंतर नजर आ रहा है। भाजपा के 614.53 करोड़ के मुकाबले कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपए का चंदा मिला। 
 
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इस अवधि के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपए प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। माकपा की केरल में सरकार है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
महंगी पड़ी PTM में छात्र की शिकायत, 5 माह की गर्भवती शिक्षिका के साथ बदसलूकी