Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अलविदा 2021
  4. Year Ender 2021

Year Ender 2021 : साल 2021 में सेंसेक्स के महत्वपूर्ण पड़ाव...

Year Ender 2021
नई दिल्ली। 3 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को 459 अंक या 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। सालाना आधार पर इसमें 10,502.49 अंक या 21.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स के साल 2021 के महत्वपूर्ण पड़ाव निम्नलिखित हैं :
  • जनवरी 21 : बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 50,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छुआ।
  • फरवरी 3 : पहली बार सेंसेक्स 50,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।
  • फरवरी 5 : सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 51,000 अंक के स्तर को पार किया।
  • फरवरी 8 : सेंसेक्स 51,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
  • 15 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के स्तर से आगे निकला।
  • जून 22 : सेंसेक्स पहली बार कारोबार के दौरान 53,000 अंक पर पहुंचा।
  • जुलाई 7 : सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।
  • अगस्त 4 : सेंसेक्स ने पहली बार 54,000 अंक को छुआ और इसी दिन इससे ऊपर बंद भी हुआ।
  • अगस्त 13 : सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाते हए 55,000 अंक के पार पहुंचा और इस स्तर के ऊपर बंद हुआ।
  • अगस्त 18 : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 56,000 अंक के पार निकला।
  • अगस्त 27 : सेंसेक्स पहली बार 56,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
  • अगस्त 31 : सेंसेक्स दिन के कारोबार में 57 हजार अंक के पार पंहुचा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ, इस दिन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 250 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा।
  • सितंबर 3 : सेंसेक्स पहली बार 58,000 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंचा और इसी स्तर से ऊपर बंद भी हुआ।
  • सितंबर 16 : सेंसेक्स लंबी छलांग लगाते हुए 59,000 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी दिन इससे ऊपर बंद हुआ, वही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 260 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा।
  • सितंबर 24 : बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 60,000 अंक के स्तर को पार कर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा और इसी दिन इस ऐतिहासिक आंकड़े से ऊपर बंद भी हुआ।
  • अक्टूबर 13 : बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा।
  • अक्टूबर 14 : सेंसेक्स पहली बार 61,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर से ऊपर बंद भी हुआ।
  • 19 अक्टूबर : सेंसेक्स 62,000 अंक को पार करते हुए 62,245.43 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।
(भाषा) 
ये भी पढ़ें
कोरोना के बीच आई नई बीमारी, इसराइल में मिला 'फ्लोरोना' का पहला केस