webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. आलेख
  4. how to earn online

COVID-19 Life Style - अब घर बैठे महिलाएं भी कमा सकती हैं खूब सारे पैसे, जानिए कैसे

how to earn online
कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश-दुनिया में एक बार फिर से 2020 की स्थिति बन गई है। मिनी लॉकडाउन के तहत एहतियात बरती जा रही है। हालांकि पिछले साल से अभी तक वर्क फ्रॉम होम की कंडीशन जारी है। लेकिन मुसीबत उन लोगों के लिए बन गई है जिनकी पढ़ाई अब पूरी हुई है, या जो लोग ऐसी स्थिति में घर पर रहकर कुछ करना चाहते हैं। इनमें अधिकतम महिलाएं है जो घर पर रहकर कुछ करना चाहती है। तो इस पोस्ट में बताते हैं घर पर रहकर कैसे पैसे कमाएं जा सकते हैं-
 
1. ग्राफिक डिजाइनिंग- अगर आपको आर्ट में थोड़ा बहुत भी इंट्रेस्ट है तो आप घर बैठे यह वर्क आसानी से कर सकते हैं। आपके पास डिग्री नहीं है या कोई क्वॉलिफिकेशन नहीं है तो आप ऑनलाइन स्टडी कर डिग्री या डिप्लोमा कर सकती हैं। इससे आप घर बैठे कई एड एजंसियों का काम ले सकती है। कम से कम 15 से 25 हजार तक आसानी से कमा सकती है। 
 
2. ऑनलाइन क्लास- अगर आप किसी भी काम में एक्सपर्ट है। यह आपके लिए फायदे का सौदा है। ऑनलाइन क्लास की मदद से आप सीमित व्यक्ति से नहीं बल्कि पूरी दुनिया से जुड़ सकती है। अगर आप कुकिंग, पार्लर, ड्राइंग सहित किसी भी चीज में एक्सपर्ट है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। 
 
3. अपना चैनल बनाएं- जी हां, आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर अपने वीडियोज अपलोड कर भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको थोड़ी अधिक मेहनत और टाइम दोनों देना होंगे। साथ ही लगातार कुछ न कुछ आपको अपलोड करते रहना होगा। 
 
4. ऑनलाइन शॉपिंग- अगर आपको फैशन का बहुत अच्छा आइडिया है तो आप ऑनलाइन टॉप, ड्रेस का काम भी स्टार्ट कर सकते हैं। कोरोना काल में पैसे कमाने का यह कारगर उपाय है। 
 
5. डाटा एंट्री- इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से वर्क फ्रॉम होम ही अलॉट किया जा रहा है। ऐसे में अब घर बैठी लेडिज भी वर्क कर सकती है। अगर आप एकाउंट में एक्सपर्ट है और डाटा एंट्री के अनुसार आपकी क्वॉलिफिकेशन है तो आप इस तरह की जॉब आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। आप नेट पर मौजूद कई सारे वेबसाइट्स पर सर्च कर सकती है। 


( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0