webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. वट सावित्री व्रत
  4. Vat Savitri Vrat pujan Samgri list

कब है वट सावित्री अमावस्या, जानें पूजन सामग्री की आवश्यक सूची

Vat Savitri Vrat pujan Samgri list
वर्ष 2022 में वट सावित्री व्रत यानी वट सावित्री अमावस्या (Vat Savitri Vrat 2022) 30 मई 2022, दिन सोमवार को रखा जा रहा है। मत मतांतर से इसे 29 को भी रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्ष एवं संतान की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत में पूजन सामग्री विशेष महत्व रखती है। इन सामग्रियों के बिना यह व्रत अधूरा रह जाता है। अत: पूजन करते समय इन चीजों का होना आवश्यक है, पढ़ें सूची-  
 
वट सावित्री व्र‍त की पूजन सामग्री-Vat Savitri Vrat 2022 puja Samgri
1. सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर 
2. कच्चा सूत, 
3. बांस का पंखा, 
4. सुपारी,
5. पान,
6. नारियल,
7. लाल कपड़ा,
8. सिंदूर,
9. दूर्बा घास,
10. अक्षत,
11. सुहाग का सामान, 
12. नकद रुपए
13. लाल कलावा, 
14. बरगद का फल,
15. धूप
16. मिट्टी का दीपक 
17. घी, 
18. फल (आम, लीची और अन्य फल)
19. फूल, 
20. बताशे,
21. रोली (कुमकुम),
22. कपड़ा 1.25 मीटर,
23. इत्र,
24. पूड़ि‍यां, 
25. भिगोया हुआ चना, 
26. स्टील या कांसे की थाली
27. मिठाई
28. जल से भरा कलश आदि
29. घर में बना पकवान।