webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए बाथरूम, जानिए

वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए बाथरूम, जानिए

Bathroom
घर का बाथरूम कैसे होना चाहिए। अटैच लेट-बॉथ होना चाहिए या नहीं और किस तरह के बाथरूप से वास्तुदोष निर्मित होता है। आओ जानते हैं बाथरूम के बारे में 13 वास्तु टिप्स।
 
 
1. अटैच लेट-बॉथ वास्तु शास्त्र के अनुसार यह ठीक नहीं होता। इससे चंद्र ग्रहण दोष, आपसी मनमुटाव, द्वेष की भावना, घटना-दुर्घटना बढ़ना और धन की हानी होने लगती है।
 
2. स्नानघर या बाथरूम में किसी भी तरह की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।
 
3. बाथरूम में उचित दिशा में एक छोटासा दर्पण होना चाहिए। 
 
4. स्नानघर में मनी प्लांट लगाना अच्‍छा होता है। 
 
5. स्नानघर में वास्तुदोष दूर करने के लिए नीले रंग के मग और बाल्टी का उपयोग करना चाहिए।
 
6. वास्तु शास्त्र के प्रमुख ग्रंथ विश्वकर्मा प्रकाश में अनुसार ‘पूर्वम स्नान मंदिरम’ अर्थात भवन के पूर्व दिशा में स्नानगृह होना चाहिए।
 
7. बाथरूम में पानी का बहाव उत्तर-पूर्व में रखेंगे तो अच्छा होगा।
 
 
8. फेंगशुई के अनुसार बाथरूम में कुछ नकारात्मक ऊर्जा निकलती है इस नकारात्मक ऊर्जा को कम करने का आसान उपाय है कि एक आकर्षक कटोरे में साबुत नमक की डलियां भरकर रखें।
 
9. बाथरूम की दीवारों का रंग सफेद, क्रीम या स्काई ब्लू रंग का होना चाहिए। 
 
10. बाथरूम में हवा और सूर्य के प्रकाश के उचित रास्ते होना चाहिए।
 
11. बाथरूम के दरवाजे या वेंटिलेशन उत्तर या पूर्व दिशा में होने चाहिए।
 
 
12. बाथरूम में लोहे की जगह लकड़ी के दरवाजे लगवाएं।
 
13. बाथरूम के दरवाजे हमेशा बंद रहने चाहिए क्योंकि इसे खुला रखने से घर में नकारात्मक उर्जा का संचरण होता है।
ये भी पढ़ें
वट सावित्री अमावस्या के दिन आजमाएं ये 10 उपाय