webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. vastu for bed

वास्तु के अनुसार आपका बिस्तर कैसा होना चाहिए?

bedroom vastu
24 घंटे में से हम बिस्तर पर करीब 8 घंटे व्यतीत करते हैं। ऐसे में बिस्तर का सेहत और वास्तु के अनुसार होना जरूरी है। यदि आपका बिस्तर सही नहीं है तो रातभर नींद भी नहीं आएगी। आ भी जाएगी तो सुबह उठने पर शरीर में जकड़न या थकान महसूस होगी, क्योंकि बिस्तर से हमारी सेहत का भी संबंध जुड़ा है। आओ जानते हैं कि कैसा होना चाहिए हमारा बिस्तर।
 
1. बिस्तर, तकिए और गद्दे न तो एकदम सख्‍त होना चाहिए और न एकदम मुलायम। 
 
2. बिस्तर हमेशा आयताकार या चौकोर होना चाहिए।
 
3. पलंग के उपर कभी भी ऐसी शीट या गद्दा ना बिछाएं जो दो भागों में विभाजित हो।
 
4. चादर का रंग गुलाबी, हल्का पीला, नारंगी या क्रीम होना चाहिए। आप चाहे तो पिंकिश कलर की चादर भी ले सकते हैं।
 
5. बिस्तर हमेशा कमरे की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर होना चाहिए।
 
6. बिस्तर हमेशा साफ सुधरे होना चाहिए। गद्दे, तकिया, चादर आदि फटे और गंदे नहीं होना चाहिए।
 
7. जिस पलंग पर बिस्तर बिछाकर सो रहे हैं वह चौकोर या आयातकार होना चाहिए। टूटा नहीं होना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
Chandra grahan 2022: कुंडली में चंद्र ग्रहण को लक्षण से जानें और करें लाल किताब के अचूक उपाय

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0