webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु फेंगशुई
  4. silver peacock statue and vastu

घर में चांदी का मोर रखने से चमक जाएगी किस्मत, दिलचस्प जानकारी

मोर
यूं तो चांदी एक शुभ धातु है और इस धातु से बनी वस्तुएं शुभ फल ही देती है। उसी तरह मोर,मयूर भी देवताओं को प्रिय है। मां सरस्वती,भगवान श्रीकृष्ण, कार्तिकेय और श्री गणेश जी की तस्वीर में यह शुभ पंछी देखा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर में चांदी का मोर लाकर रखने से क्या लाभ मिलते हैं। 
 
 
1. नाचता हुआ चांदी का मोर घर में चल रहे धन संकट को दूर करता है।   
 
2. चांदी के मोर का जोडा वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति लेकर आता है।
 
3.चांदी की सिंदूर डिबिया में चांदी का ही मोर बना हो तो यह अखंड सौभाग्य का प्रतीक होता है।  
 
4.घर की बैठक में चांदी का मोर सफलता का संदेश लाता है। 
 
5.पूजा घर में शांत बैठा हुआ चांदी का मोर रखने से पूजा का पुण्य फल दोगुना हो जाता है।   
 
6. अविवाहित लोगों के कमरे में चांदी का मोर रखने से उनके मन में प्रेम और विवाह के प्रति रुझान बढ़ जाता है।  
 
7. भाग्य/किस्मत/लक में वृद्धि और चमक चाहते हैं तो किसी भी पूर्णिमा के दिन चांदी का मोर लेकर आएं और उसे तिजोरी में रखें।