webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Rin se mukti ke upay

वास्तु : कर्जा बढ़ रहा है तो घर से निकालें टूटे-फूटे पेन और घड़ियां सहित 10 चीज़ें

Junk
Karj se mukti ke upay : वास्तु के अनुसार कुछ वस्तुएं ऐसी होती है जो हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती है जिसके चलते कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है जिसमें एक है कर्ज का बढ़ना। घर में यदि ऐसी वस्तुएं या चीजें हैं जिनके होने से कर्ज बढ़ रहा है तो उन्हें तुरंत ही घर से बाहर करें। आओ जानते हैं ऐसी ही 10 चीजों के सूची।
 
 
1. टूटा दर्पण : घर में कोई कांच या सजने संवरने का दर्पण टूटा या क्रेक है तो उसे हटा दें। 
 
2. टूटे फूटे पेन : टूटे फूटे पेन, पेंसिल, ब्रश या कलम है तो उसे हटा दें।
 
3. बंद घड़ियां, टीवी : घर में कोई बंद घड़ी, अटाला टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान है तो उसे हटा दें।
 
4. टूटे फूटे बर्तन : कप, प्लेट या कोई और बर्तन टूटे फूटे हैं तो उन्हें हटा दें।
 
5. टूटी झाडू : घर में टूटी या खंडित झाडू नहीं रखना चाहिए।
 
6. टूटी फूटी तस्वीर : किसी को फटा पोस्टर, तस्वीर या फोटो है तो हटा दें।
 
7. टूटा फूटा फर्निचर : टूटे फूटे पलंग, सोफा, कुर्सी, टेबल, अलमारी सहित अन्य किसी भी प्रकार का फर्निचर हैं तो हटा दें। 
 
8. टूटा फूटा दीपक और गमला : घर में मीट्टी का टूटा फूटा दीपक या गमला है तो उसे हटा दें।
 
9. फटे-पुराने कपड़े : फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।
 
10. पर्स या तिजोरी : पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी हुई न हो। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है।
 
अक्सर देखा गया है कि लोग घर में अटाला या कबाड़ जमा कर रखते हैं। इसके लिए एक कबाड़खाना अलग से होना चाहिए। पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको आगे बढ़ने से रोक देते हैं। इन्हें भी घर से निकाल दें।
ये भी पढ़ें
घर के मंदिर से तुरंत हटाएं 5 चीजें, लाकर रखें 7 वस्तुएं, पक्का हो जाएंगे मालामाल