Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Purple Heart Plant

Purple Heart Plant इस दुर्लभ पौधे के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

Purple Heart Plant
Purple Heart Plant: देश और दुनिया में कई दुर्लभ और सुंदर पौधे पाए जाते हैं। ऐसा ही एक पौधा है जो बहुत ही दुर्लभ है। हालांकि भारत के मार्केट में अब यह पाया जाने लगा है। इस पौधे को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आओ जानते हैं कि कौन सा है यह पौधा।
 
पर्पल हार्ट प्लांट Perennial :-

  • ट्रेडस्कैन्टिया पैलिडा या पर्पल हार्ट एक सदाबहार बारहमासी पौधा है जो कॉमेलिनेसी के पौधे परिवार से संबंधित है।
  • इस पौधे का नाम है पर्पल हार्ट प्लांट। डार्क बैंगनी रंग की पत्तियों और शाखाओं वाला एक सदाबहार पौधा है। 
  • यह बहुत ही आसानी से घर में गमले में उगाया जा सकता है। 
  • इसे ज्यादा पानी और धूप जी जरूरत नहीं होती है। 
  • इसे किसी भी प्रकार से विशेष देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
  • यह पत्तेदार पौधा है। इसकी पत्तियां बैंगनी रंग की 5-7 इंच तक हो सकती हैं। 
  • इसके पत्ते के भीतर से ही पत्ते निकलते रहते हैं और यह पत्ते मिलकर ही फूल का आकार ले लेते हैं।
  • हालांकि गर्मियों में इस पौधे में लाइट पर्पल या हल्के बैंगनी रंग के छोटे-छोटे फूल भी खिलते हैं, जो कि बेहद सुंदर लगते हैं।
  • पर्पल हार्ट प्लांट को अक्सर क्यारी, हैंगिंग बास्केट, पार्क, लॉन और रास्ते के किनारे में पौधों को झाड़ की तरह लगाया जा सकता है। 
  • इस पौधे की ऊंचाई लगभग 8-12 इंच के आस पास होती है और इसका फैलाव 1 से 1.5 फुट तक फैल सकता है।
  • इसके घर में रहने से मन में सकारात्मकता का भाव रहता है और यह घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है।
  • इसे आप मनी प्लांट की बेल की तरह भी उगा सकते हैं और किसी पौधे की तरह भी।
  • पौधों की छंटाई करने से झाड़ियों में वृद्धि बढ़ती है। इसके सूखे पत्ते समय समय पर निकाले जा सकते हैं।