webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Feng Shui

फेंगशुई: मछली के जोड़े को घर में लटकाने से मिलेगा प्रमोशन, आएगा मनचाहा धन

feng shui
फेंगशुई में शुभ मूर्तियों और कलाकृतियों का बहुत महत्व माना जाता है। सैंकड़ों वस्तुओं में से फेंगशुई अनुसार इस बार जानिए की मछली के जोड़े को घर में रखने या उसका चित्र दीवार पर लटकाने से क्या होता है।
 
 
मछली की मूर्ति : कई लोग घर में एक्वेरियम में मछली पालते हैं परंतु उससे ज्यादा बेहतर होता है मछली की पीतल या चांदी की मूर्ति बनवाकर घर में रखना। वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार यह मूर्ति घर में खुशहाली और शांति को कायम करके उन्नती के रास्ते खोलती है। मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं।
fish, aquarium
गोल्डन फिश : फेंगशुई के अनुसार गोल्डन फिश रखना शुभ होता है। गोल्डन फिश दो तरह से रखी जा सकती है। एक तो उसकी मूर्ति और दूसरा एक्वारियम में जिंदा गोल्डन फिश। दोनों ही से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्‍काषन हो जाता है। गोल्डन फिश की सुंदर मूर्ति रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह बाजार में जोड़ो से मिलती है। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। गोल्डन फिश मूर्ति घर में रखने से संपन्नता आती है तथा धन में वृद्धि होती है। इसे रुका हुए धन की प्राप्ति होती है। घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी मछली को रख सकते हैं। इससे सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर में इस फिश के रहने से उन्नती के सभी द्वार खुल जाते हैं और कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती है।
 
मछली की तस्वीर : घर की दीवार पर मछली के जोडों की पेंटिंग या कोई अच्‍छी तस्वीर लगा सकते हैं। जिसमें मछलियां किसी तालाब या समुद्र में तैर रही हों। आा पाहें तो डॉल्फिन की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इस उपाय से नौकरी में पदोन्नति होती है और मनचाहा धन मिलता है।
ये भी पढ़ें
शनि जयंती 2022 कब है : श्री शनिदेव की पूजा क्यों और कब करें? मुहूर्त सहित 12 काम की बातें