webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु फेंगशुई
  4. Crystal Tree Benefits

फेंगशुई : घर में रखें क्रिस्टल ट्री, होंगे 10 फायदे

Feng Shui
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से फेंगशुई के क्रिस्टल ट्री के बारे में।
 
 
क्रिस्टल ट्री तरह-तरह के रंग बिरंगे रत्नों और स्फटिकों का बना होता है। क्रिस्टल-ट्री की कई वैरायटीज होती हैं। आप अपनी पसंद के खरीदकर ला सकते हो।
 
क्रिस्टल ट्री ( Crystal Tree Benefits ) : 
 
1. फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ट्री को रखने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।
 
2. इसे घर में रखने से धन-समृद्धि भी बढ़ती है।

 
3. इसे घर में रखने से मान-सम्मान बना रहता है और तरक्की होती रहती है।
 
4. इसे घर में रखने से घर में हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
 
5. खासकर यह कि इसे घर में रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है।
 
6. यदि घर के उत्तर-पश्चिम अर्थात वायव्य कोण में में रखा जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 
7. व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा मिलती है, इसे बैठकरूम में भी रखा जा सकता है।
 
 
8. कहते हैं कि एमेथिस्ट क्रिस्टल ट्री लगाने से दिमाग का संतुलन बना रहता है। 
 
9. बच्चों के कमरे में इसे रखने से अच्छा प्रभाव पड़ता है।
 
10. इसे आप किचन या बेडरूम में भी डेकोरेट कर सकते हो। दोनों ही जगह यह मानसिक शांति प्रदान करेगा

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।