webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. Vasant Panchami 2021

Vasant Panchami 2021: वसंत पंचमी के दिन किए जाते हैं ये खास 10 कार्य

Vasant Panchami 2021
Vasant Panchami 2021
 

हिन्दू मान्यता के अनुसार वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त जाने शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। वसंत पंचमी परंपरागत त्योहार होने के कारण कई प्राचीन मान्यताएं भी समाज में हैं। आइए जानते हैं किन खास दिनों का पर्व हैं वसंत पंचमी- 
 
एक नजर में वसंत पंचमी- 
 
 
* वसंत पंचमी के दिन को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। 
 
* यह दिन वसंत ऋतु के आरंभ का दिन होता है।
 
* इस दिन बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। नव बालक-बालिका इस दिन से विद्या का आरंभ करते हैं। 
 
* पितृ तर्पण किया जाता है। 
 
* कामदेव की पूजा की जाती है।  
 
* संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों का पूजन करते हैं।
 
* स्कूलों और गुरुकुलों में सरस्वती और वेद पूजन किया जाता है।
 
* विद्या की देवी सरस्वती और ग्रंथों का पूजन किया जाता है। 
 
* इस दिन पहनावा भी परंपरागत होता है। पुरुष कुर्ता-पाजामा में और स्त्रियां पीले या वासंती रंग की साड़ी पहनती हैं। 
 
* गायन और वादन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं जो सरस्वती मां को अर्पित किए जाते हैं।