webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. he sharde maa

हे शारदे माँ.. : वसंत पंचमी पर इस वंदना से प्रसन्न करें मां सरस्वती को

वसंत पंचमी
हे शारदे माँ.हे शारदे माँ...... 

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे
 
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ
 
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
 
मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी
वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी
 
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको अधिकार दे माँ
 
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
 
तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे
 
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे,
हमको उजालों का संसार दे माँ
 
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
 
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
 
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
ये भी पढ़ें
नर्मदा नदी के बारे में 10 रोचक तथ्‍य