Happy Teddy Day : टेडी डे यानी Valentines का गुदगुदाता प्यारा सा दिन
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
लड़कियों को टेडी बेहद पसंद होते हैं, ऐसे में अगर उनका पार्टनर उन्हें उपहार में टेडी बियर दे तो वे बेहद जल्द खुश हो जाती हैं। और वेलेंटाइन डे और प्रेम का मतलब ही होता है अपने साथी को खुश करना। आज Teddy Day यानी वेलेंटाइन वीक (Valentine week) का चौथा दिन है। तो अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो उसे टेडी डे के दिन एक प्यारा से टेडी दे और रोमांटिक अंदाज में विश करें।
दरअसल, इस दिन एक दूसरे को टेडीबियर देकर प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार का इजहार भी करते हैं। खास टेडी डे के लिए बाज़ारों में अलग-अलग डिज़ाइन और साइज़ के टेडी मौजूद होते हैं। वेलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के मौके पर इनकी भारी डिमांड रहती है।
कई रंगों में टेडी मौजूद है। लड़कियों को गुलाबी यानी पिंक कलर के टेडी बेहद पसंद आते हैं, इसमें हार्ट शैप्ड का भी इस्तेमाल हो डिजाइन में और भी बेहतर। दरअसल, वेलेंटाइन डे के मौके पर यह एक ऐसा उपहार है जो आपके पार्टनर को कोजी फील करवाता है। तो इस बार अपने पार्टनर को दे एक बेहतरीन खूबसूरत सा टेडी और करे अपने प्रेम का कोजी इजहार।
इसके अलावा टेडी डे की बधाई कपल्स एक-दूसरे को मैसेज के जरिए भी देते हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान एक दिन पहले से ही एक-दूसरे विश करना शुरू कर देते हैं। रात से ही कपल्स एक-दूसरे को टेडी डे की एडवांस बधाई (Teddy Day Messages) देना शुरू कर देते हैं।