Hanuman Chalisa

रामपुर में ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतरे, 200 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (09:31 IST)
फाइल फोटो

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के शहजादपुर क्षेत्र में दिल्ली-मुरादाबाद रेल खण्ड पर बुधवार रात एक ट्रेन के सात खाली डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली से यात्री गाड़ी के ग्यारह डिब्बे मरम्मत के लिए लखनऊ भेजे जा रहे थे। ट्रेन जब रामपुर के शाहजापुर इलाके के धमोरा चौकी के पास से गुजर रही थी तभी ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे में ट्रेन के गार्ड के घायल होने की सूचना है। हादसे के कारण करीब 200 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Show comments

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

इस्तांबुल में इजराइली कॉन्सुलेट हमला, 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती

कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्‍कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख