webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Rape with woman

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी ने दी धमकी

Rape with woman
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला को धमकी भी दी है।


थाना प्रभारी आरबी कौल ने बताया कि महिला ने सोमवार को जनसथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।

कौल ने बताया कि महिला ने शिकायत में आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और धमकी भी दी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देश लौटते ही एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाएंगी लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने का प्लान