Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. IT raid at pushparaj jain house

अब इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के घर IT की रेड, लांच किया था समाजवादी इत्र

IT raid
कन्नौज। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को सपा नेता पुष्पराज जैन समेत कई इत्र कारोबारियों के यहां छापेमारी है। सपा MLC पुष्‍पराज जैन ने समाजवादी इत्र लांच किया था। 
 
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी ने ट्वीट किया, 'पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।
 
समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की रेड ऐसे वक्त में हो रही है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज में पुष्पराज जैन के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।

पीयूष जैन के घर मिले खजाने के बाद से ही पुष्पराज जैन चर्चा में थे। दोनों के नाम में जैन है, दोनों का कारोबार भी एक जैसा है और दोनों का घर भी एक ही गली में है।
ये भी पढ़ें
ये हैं ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण, तुरंत किसी एक्सपर्ट की सलाह लें और खुद को आइसोलेट कर लें