Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. attack on bjp leader in prayagraj

प्रयागराज में भाजपा नेता अजय शर्मा को गोली मारी

prayagraj
प्रयागराज। भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को सोमवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
 
सोरांव क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना फाफामऊ अंतर्गत लेहरा गांव में सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को गोली मार दी। अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
 
शर्मा शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस मिले हैं।
 
शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस इस घटना की समग्र जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
खबर पर मोहर: कमला नेहरू अस्पताल में आग की घटना आपराधिक लापरवाही, बोले शिवराज,दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा