webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Covid 19 नियमों का उल्लंघन कर होटल में कर रहे थे पार्टी, 19 गिरफ्तार

Covid 19 नियमों का उल्लंघन कर होटल में कर रहे थे पार्टी, 19 गिरफ्तार

Ghaziabad
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद जिले के एक होटल में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और शराब तथा हुक्का पीने को लेकर 19 युवकों को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक वर्मा ने कहा कि होटल में छापेमारी के दौरान आरेापियों को पकड़ा गया।
 
उन्होंने कहा कि एनसीआर के एक इवेंट प्रबंधक ने होटल में पार्टी हॉल और कुछ कमरे बुक किए थे। वर्मा ने बताया कि मौके से हुक्का और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के शराब बेचने के आरोप में होटल प्रबंधक हैदर चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अब पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिराया