Hanuman Chalisa

सो रहे इंजीनियर का ‘बैकग्राउंड’ में माइक्रोफोन यूज कर रहा था WhatsApp, बवाल

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (14:45 IST)
WhatsAPP : सो रहे इंजीनियर का ‘बैकग्राउंड’ में माइक्रोफोन यूज कर रहा था WhatsApp। जैसे ही इंजीनियर ने इस मामले में ट्वीट किया, बवाल मच गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार स्मार्टफोन के उपयोग में नहीं रहते हुए उसका इस्तेमाल करने वालों के माइक्रोफोन तक सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप की पहुंच होने के दावे की जांच करेगी।
 
मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि भले ही नया डिजिटल व्यक्तिगत सूचना संरक्षण विधेयक तैयार किया जा रहा हो, सरकार निजी सूचना की गोपनीयता के कथित उल्लंघन की जांच करेगी। यह दावा किया गया कि एक यूजर के माइक्रोफोन में ऐसे समय में व्हाट्सऐप की पहुंच हुई जब वह उपयोगकर्ता सो रहा था।
 
ट्विटर के इंजीनियरिंग विभाग में निदेशक फोड डाबिरी ने शनिवार को कहा था कि यह क्या चल रहा है...व्हाट्सऐप ‘बैकग्राउंड’ में माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा था। यह तब हो रहा रहा था, जब मैं सो रहा था और सुबह 6 बजे उठने पर पता चला।’
 
डाबिरी के ट्वीट का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि इस प्रकार का उल्लंघन कतई स्वीकार्य नहीं है। यह गोपनीयता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हम तुरंत इसकी जांच करेंगे और निजी जानकारी की गोपनीयता के किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई करेंगे। डाबिरी का ट्वीट वायरल हो गया है। इसे 6.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया।
 

Show comments

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

RTE प्रवेश 2026-27: 84000 से अधिक सीटों के लिए आज से फॉर्म भरना शुरू, जानें अंतिम तिथि

UAE का पाकिस्तान को बड़ा झटका, वापस मांगे 2 अरब डॉलर

दतिया में उपचुनाव होने पर कितनी आसान होगी नरोत्तम मिश्रा की राह, कांग्रेस ने शुरु की घेराबंंदी?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- 3 आरोप, एक भी सच नहीं

अगला लेख