webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. useful tips

कूलर की करना है सफाई तो बेहद कारगर है नींबू, जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड सफ़ाई के कामों को कर देता है आसान

useful tips
useful tips

नींबू खाने या पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं  इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड साफ-सफाई और दाग-धब्बों को हटाने में भी सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। आम तौर पर नींबू का इस्तेमाल शरबत बनाने और आचार बनाने इत्यादि कामों में किया जाता है लेकिन रसोई के अलावा भी नींबू कई तरह से उपयोग किया जाता है। हम इस आलेख में आपको बताएंगे कि आप नींबू का उपयोग घर के और किन-किन कामों में कर सकते हैं। ALSO READ: गर्मी से बचने के लिए LG ने लॉन्च किए AC, बिजली बचत करने में हैं सबसे आगे

नींबू का इस्तेमाल कहां-कहां होता है?
नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लींजर और ब्लीच है। इसका उपयोग सतहों को साफ करने, कपड़ों व बर्तनों पर लगे दाग को हटाने, कूलर की सफाई करने और बाथरूम के टाइल्स को चमकाने आदि कई कामों में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं, चेहरे और बालों के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है।

नींबू का उपयोग कैसे कर सकते हैं?

  • प्राकृतिक कीटाणुनाशक बनाने में : नींबू का उपयोग आप फल और सब्जियों को धोने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। नींबू का रस एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में भी काम आता है। यह पेड़-पौधे पर मौजूद कीड़ों को भगाने में भी कारगर होता है।
 
  • रूम फ्रेशनर में बनाने में : नींबू का इस्तेमाल आप एक रूम फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं। नींबू का रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको एक छोटे सॉस पैन में पानी, सिरका और नींबू के स्लाइस डालना है। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर, आंच को कम करके 5-10 मिनट तक उबालें। अब, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर कमरे में रखें। इस तरह नींबू रूम फ्रेशनर के रूप में काफी असरदार साबित होता है।
 
  • पंखे-कूलर की सफाई में : नींबू, पंखे-कूलर की क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गर्म पानी में सफेद सिरका और नींबू का रस मिला लें। इसके बाद, पंखे या कूलर के ब्लेड, ग्रिल और बॉडी को स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। फिर, इसे कपड़े से भिगोकर पोंछ दें। यह बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।
 

ये भी पढ़ें
क्‍या अरविंद कोई Most wanted आतंकवादी हैं? ED पर भड़कीं सुनीता केजरीवाल

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0