Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. mumbai people to get weather update on mobile

मुंबई के लोगों को मोबाइल पर मिलेगा मानसून अपडेट

mumbai rain
Mumbai news : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मानसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बयान जारी कर कहा कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।
 
बयान में कहा गया है कि आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा।
 
बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन तथा मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की। चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मानसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है।
ये भी पढ़ें
पेशी पर आए 2 कैदियों पर कोर्ट में चली गोलियां, दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित