webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. lpg cylinder price hike before holi

होली से पहले LPG पर महंगाई की मार, 50 रुपए महंगी हुई घरेलू रसोई गैस, 350.50 रुपए बढ़े व्यावसायिक गैस के दाम

lpg cylinder
नई दिल्ली। देश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने मार्च के पहले दिन 19 किलो वाली कमर्शिअल रसोई गैस के साथ ही 14.2 किलो की घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपए हो गई।
 
इसी तरह 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम भी 350.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में अब कमर्शिअल गैस सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस महंगी होने का आम आदमी के बजट पर बुरा असर पड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों की अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से समीक्षा करती हैं। फरवरी में कमर्शिअल रसोई गैस के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए थे।