Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. commercial gas cylinder price

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने कम हुए दाम

commercial gas cylinder
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने मंगलवार को फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें जारी कर दी। बजट के दिन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर हैं। हालांकि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों कटौती की है। इंडियन ऑयल ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपए की कटौती की है।
 
कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई दर 1907 रुपए हो गई। मुंबई में कमर्शियल गैस की 1857 रुपए हो गई। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2080.5 रुपए हो गया। पहले कीमत 2,133 रुपए थी। नई कीमतें 1 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
Union Budget 2022-23 Live : लोकसभा में Finance Minister Nirmala Sitharaman का बजट भाषण, 60 लाख नई नौकरियां मिलेंगी