webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

लोकसभा की तुलना में भाजपा का मत प्रतिशत घटा

Last Modified Saturday, 11 March 2017 (22:54 IST)
Widgets Magazine
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले लगभग तीन प्रतिशत घटा है हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव की तुलना में यह ढाई गुणा से ज्यादा हो गया है। 
         
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में डाले गए कुल वैध मतों में भाजपा को 42.63 प्रतिशत मत मिले थे जबकि इस बार के विधानसभा चुनाव में उसका घटकर 39.7 प्रतिशत रह गया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 15 प्रतिशत वोट मिले थे। राज्य विधानसभा की कुल 403 सीटों के लिए शनिवार को घोषित परिणाम में भाजपा को 312 सीटें मिली हैं, जो तीन-चौथाई से ज्यादा है। 
     
उन्नीस सीटें पाकर तीसरे स्थान पर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का मत प्रतिशत गत लोकसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में उसे 19.77 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन वह एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। इस विधानसभा चुनाव में उसे 22.2 प्रतिशत मत मिले हैं तथा इस मामले में वह भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उसे नुकसान उठाना पड़ा है। वर्ष 2012 के विधानसभ चुनाव में उसे 25.9 प्रतिशत मत मिले थे। (वार्ता)
Read more on : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 भाजपा प्रचण्ड जीत बसपा मत प्रतिशत Bsp Bjp Wins Vote Percentage Uttar Pradesh Assembly Elections 2017