webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

नीतीश कुमार ने भाजपा की जीत का यह बताया कारण

Last Modified Saturday, 11 March 2017 (22:41 IST)
Widgets Magazine
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत को गैर भाजपा दलों के बिखराव का परिणाम बताया और कहा कि नोटबंदी का तीव्र विरोध भी भाजपा की जीत में सहायक साबित हुआ। 
       
कुमार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी विजय पर उन्हें बधाई। जहां तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का सवाल है तो वहां पिछड़े वर्गों के बड़े तबकों ने भाजपा को समर्थन दिया। साथ ही गैर भाजपा पार्टियों द्वारा इन्हें जोड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। यूपी में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन नहीं हो पाया। 
          
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नोटबंदी का इतना कड़ा विरोध करने की जरुरत नहीं थी। चूंकि नोटबंदी से गरीब के मन में संतोष का भाव उत्पन्न हुआ था और उन्हें लगता था कि इससे अमीर लोगों को चोट पहुंची है, लेकिन कई पार्टियों 
द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कांग्रेस को पंजाब की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस का उभरना भी सराहनीय है। (वार्ता)
Read more on : नीतीश कुमार उत्तरप्रदेश भाजपा जनता दल यूनाइटेड उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 Bjp Nitish Kumar Uttar Pradesh Janata Dal United Uttar Pradesh Assembly Elections 2017