webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. टॉप हेडलाइंस
  4. Blast in Indonesia crackers factory

इंडोनेशियाई पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 47 की मौत

Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और आग लगने से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
 
राजधानी जकार्ता से पश्चिम में तांगेरेंग में एक औद्योगिक परिसर में स्थित उक्त फैक्ट्री में स्थानीय समय के अनुसार करीब नौ बजे आग लगी। तांगेरंग कोटा के पुलिस प्रमुख हैरी कुर्नीआवन ने कहा कि हम अभी तक पीड़ितों को बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं। इस हादसे में हताहत होने वालों की कुल संख्या की अब तक पुष्टि नहीं की गई है।
 
इंडोनेशिया के कोमपास टीवी ने जकार्ता पुलिस के महानिदेशक निको अफिन्ता ने बताया कि इस फैक्टरी में 103 कामगार काम करते थे। इस हादसे में घायल 40 लोगों का तीन अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
7 करोड़ की कार को दफ्न करना चाहता है ये व्यक्ति, जानकर चौंक जाएंगे (वीडियो)