webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

सलमान से बहस, बिग बॉस से कर दि‍या बाहर मुंहफट प्रियंका को...

WD|
Widgets Magazine
के घर में अब तक तो घर के सदस्य ही आपस में ही एक दूसरे से प्यार, तकरार या बदतमीजी किया करते थे और के आदेशों का पालन करते थे। लेकिन इस बार आया है बिग बॉस सीजन 10 में असली टविस्ट...जी हां, ये टविस्ट वाकई असली है क्योंकि इस बार बदतमीजी सलमान के साथ कर दी गई। दरअसल सलमान के साथ बहस के बाद, इस प्रतिभागी को बिग बॉस से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ये गुस्ताखी की है बिग बॉस की मुंहफट प्रतिभागी रहीं प्रियंका जग्गा ने। 

हालांकि बिग बॉस कि घर से बाहर हो चुकीं घर की इस पूर्व सदस्य प्रियंका जग्गा का कहना है कि उन्हें बिग बॉस से निकाला नहीं गया है बल्कि उन्होंने खुद बिग बॉस से बाहर आने के लिए ऐसा किया है। दरअसल शो में वीकेंड के वार के दौरान सलमान से हुई मुलाकात में उन्होंने सलमान के साथ गलत लहजे में बात की, जिसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और प्रियंका को घर से बाहर निकल जाने के लिए कहा। 
 
सलमान का कहना था कि प्रियंका घर में सबसे ज्यादा बुरा बर्ताव करती हैं और गाली भी देती हैं, जिस पर प्रियंका का जवाब था कि वे ऐसा करना जारी रखेंगी और ज्यादा करेंगी। बस प्रियंका के इसी जवाब पर सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रियंका को यह कहते हुए घर से जाने को कह दिया, कि इस तरीके से मेरे साथ बात मत करो, यह व्यवहार यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
बिग बॉस एपिसोड में इसके बाद प्रियंका को रोते हुए घर से बाहर जाते दिखाया है। हालांकि प्रियंका का कहना है कि वे बीमार थीं और बिग बॉस के घर में उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई साथ ही खाना भी सही नहीं मिला। वे वहां रहना ही नहीं चाहती थीं और बिग बॉस के घर से बाहर आने का उनके पास और कोई विकल्प नहीं था।
Read more on : बिग बॉस बिग बॉस 10 सलमान खान प्रियंका जग्गा घर से बेघर Big Boss Salman Khan Priyanka Jagga Big Boss Season 10