webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Teej Mata ka prasad

तीज के दिन इस मिठाई का चढ़ाएं प्रसाद, माता होंगी प्रसन्न

sattu sweet
Sattu Sweets
 
* मैदे का सत्तू की मिठाई
 
सामग्री : 
 
300 ग्राम घी, 500 ग्राम मैदा, 500 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम दूध, इलायची, बादाम, पिस्ता, कालीमिर्च व चांदी का वरक। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे को दूध के छींटे डाल-डालकर गीला कर लें। फिर किसी बर्तन में 1-2 घंटे दबाकर रखें। दो घंटे के पश्चात गीले मैदे को बारीक छलनी पर रखकर रगड़ें। छलनी के नीचे बारीक-बारीक बूंदी के समान मैदा निकलेगा। उसे कड़ाही में धीमी आंच में हल्का गुलाबी रंग होने तक गरम करें। 
 
ठंडा होने पर पिसी हुई शकर में मिलाकर छलनी से छान लें। अब घी को हल्का गरम करके मैदा व शक्कर के मिश्रण में मिला दें तथा इलायची पाउडर मिला दें। इसे दोनों हथेलियों से तब तक मसल कर मिलाएं, जब तक कि वो ताकि एकसार न हो जाए। 
 
अब थाली में अपनी पसंद के आकार में जमा दें। ऊपर से चांदी का वरक लगाकर बादाम, पिस्ते से सजाएं और ठंडा होने पर तीज माता को भोग लगाकर खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं। 

ये भी पढ़ें
Benefits Of Yogurt : बालों की समस्या के हिसाब से अलग है दही लगाने का तरीका, जरूर जानिए