webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. How to make Gujiya recipe

पारंपरिक दिवाली खान-पान : लाजवाब मावा गुझिया (देखें वीडियो)

Diwali sweets gujiya
सामग्री : 250  ग्राम मैदा, पाव कटोरी घी (मोयन के लिए), 150 ग्राम मावा  (खोया) , 200 ग्राम पिसी चीनी, पाव कटोरी कटे मेवे, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, 1 कटोरी चीनी, किशमिश, तलने के लिए घी, पाव कटोरी दूध।
 
विधि : सबसे पहले मावे को छलनी से छान कर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी सेंक कर ठंडा कर लें। अब उसमें शक्कर बूरा, कटे मेवे, इलायची पावडर, किशमिश, डालकर अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
 
मैदे में मोयन डाल कर गूंथ कर रख लें। मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल पूरी बेलकर मावे का मिश्रण भरें और ऊपर से दूसरी पूरी ढंक कर किनारों पर दूध लगा कर उसे चारों ओर से चिपका दें। थोड़ी देर कपड़े पर सुखने के लिए रखें। 
 
इस तरह सभी गुझिया तैयार कर लें और एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर तल लें। तैयार गरमा-गरम मावा गुझिया सर्व करें।

देखें वीडियो
 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0