webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. holi special recipe

भारत की पारंपरिक मिठाई है श्रीखंड, इस होली पर बनाएं, पढ़ें सरल विधि

holi special recipe
Shreekand Recipe
 
 
सामग्री : 
 
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शकर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शकर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शकर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर श्रीखंड पेश करें।

श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है।