webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Halwa Ekadashi bhog

देवशयनी एकादशी पर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं हलवे का प्रसाद, पढ़ें सरल विधि

Halwa
Halwa Recipes
 
मेवायुक्त शाही हलवा
 
सामग्री :
 
100 ग्राम आटा, 100 ग्राम शकर, 2 बड़े चम्मच देसी शुद्ध घी, पाव कटोरी मेवे की कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 केसर के लच्छे।
 
विधि :
 
Step 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें तथा आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंकें। 
 
Step 2- आटा अच्छी तरह सिंक जाने पर 2 कप गर्म पानी देकर जल्दी-जल्दी चलाएं। 
 
Step 3- थोड़ा गाढ़ा होने पर शकर मिलाएं और हिलाते रहें। 
 
Step 4- जब हलवा घी छो़ड़ दें, तब मेवे की कतरन और इलायची पाउडर बुरकाएं। ऊपर से केसर के लच्छे डालें।
 
Step 5- अब आंच बंद कर दें और तैयार शाही हलवे का श्रीविष्णु को भोग लगाकर प्रसाद सभी को बांटें और खुद भी खाएं। 
ये भी पढ़ें
एकादशी भोग : जायकेदार घीया हलवा, पढ़ें एकदम आसान विधि