बजट से मायूस शेयर बाजार, सेंसेक्स 481 और निफ्टी 144 अंक लुढ़का
Publish: Sat, 1 Feb 2020 (14:16 IST)
Updated: Sat, 1 Feb 2020 (14:26 IST)
मुंबई। संसद में आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट पेश करने के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 481 अंक की गिरावट के साथ 40,242 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 144.60 अंकों की गिरावट के साथ 11817.50 पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंकों की गिरावट के बाद संभल गया था।
खबरों के मुताबिक, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश करने के दौरान शेयर बाजार में मायूसी देखी गई। सेंसेक्स 481 अंक की गिरावट के साथ 40,242 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 144.60 अंकों की गिरावट के साथ 11817.50 अंकों पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर नुकसान में देखे गए, वहीं निफ्टी के 50 में से 42 शेयर भी कारोबार के दौरान लाल निशान में देखे गए। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंकों की गिरावट के बाद संभल गया था।
पिछले बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सुपर रिच पर सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया था। विदेशी निवेशकों को भी इसके दायरे में माना गया। इससे बाजार में गिरावट बढ़ गई थी। हालांकि सरकार ने कुछ दिनों बाद सरचार्ज बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया था।
Publish: Sat, 1 Feb 2020 (14:16 IST)
Updated: Sat, 1 Feb 2020 (14:26 IST)