webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Venus Williams

यूएस ओपन महिला सेमीफाइनल में सभी अमेरिकी

Venus Williams
न्यूयॉर्क। 7 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स ने अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली और 1981 के बाद पहली बार अंतिम 4 में सभी खिलाड़ी अमेरिकी हैं। 
 
वीनस की नजरें तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब पर है, जो 2000 और 2001 में जीत चुकी हैं। उनका सामना स्लोएने स्टीफेंस से होगा जबकि 20वीं वरीयता प्राप्त कोको वांडेवेगे का मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त मेडिसन की से होगा।
 
वीनस ने एस्तोनिया की क्वालीफायर केइया कानेपी को 6-3, 6-3 से हराने के बाद कहा कि यह अद्भुत है। यह बहुत खास पल होगा। मुझे खुशी है कि इसमें मैं भी शामिल हूं। अमेरिकी ओपन महिला फाइनल में 2002 में आखिरी बार दोनों अमेरिकी खिलाड़ी आमने-सामने थींजिसमें सेरेना ने वीनस को हराया था।
 
इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबबडन उपविजेता रहीं 37 बरस की वीनस 1994 में मार्तिना नवरातिलोवा के बाद किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। अन्य मुकाबलो में वांडेवेगे ने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6, 6-3 से हराया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
श्रीलंका में स्वीमिंग पूल में मिली भारतीय क्रिकेटर की लाश