Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sudirman Cup

सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन में भारत को मिला कठिन ड्रॉ

Sudirman Cup
नई दिल्ली। भारत को चीन में 19 से 26 मई तक होने वाली सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में कठिन ड्रॉ मिला है जिसमें 10 बार की चैंपियन चीन और मलेशिया की टीमें भी हैं।
 
भारत 2011 और 2017 में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा और दोनों बार चीन से हार गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान ग्रुप 'ए' में थाईलैंड और रूस के साथ है।
 
इंडोनेशिया के ग्रुप में डेनमार्क और जापान हैं जबकि गत चैंपियन कोरिया के ग्रुप में चीनी ताइपै और हांगकांग हैं। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारतीय महिलाओं ने 5वीं बार जीता सैफ खिताब, डालिमा छिब्बर, ग्रेस डांगमेई और अंजू तमांग ने दागे गोल