Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer

राफेल नडाल को अपदस्थ कर रोजर फेडरर फिर बने नंबर वन

Roger Federer
स्टटगार्ट। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर टेनिस रैंकिंग में फिर से नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं।
 
 
फेडरर को नंबर 1 बनने के लिए स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पहुंचना था और 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों के विजेता फेडरर ने चौथी सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को शनिवार को सेमीफाइनल में 1 घंटे 52 मिनट के संघर्ष में 6-7, 6-2, 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और नंबर 1 बन गए।
 
36 वर्षीय फेडरर का फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से मुकाबला होगा जिन्होंने गत चैंपियन फ्रांस के लुकास पोइली को 6-4, 7-6 से हराया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गेंद से छेड़छाड़ विवाद के कारण 2 घंटे बाद मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम