webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Surya grahan se bachne ke upay

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए?

what to do after eclipse
Solar Eclipse in 2023 in Hindi: जहां भी सूर्य ग्रहण दिखाई देता है वहां उसका ज्यादा प्रभाव होता है और वहां सूतक काल भी मान्य होता है, परंतु जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां पर उसका ज्यादा प्रभाव नहीं होता है फिर भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह करीब 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा। 
 
ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय:-
 
- ग्रहण के तुरंत बाद घर की साफ सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
 
- ग्रहण की समाप्ति के गंगा स्नान या औषधि स्नान करना चाहिए।
 
- ग्रहण के बाद भगवान की मूर्तियों को भी जल से स्नान आदि कराकर शुद्ध करना चाहिए।
 
- ग्रहण काल के बाद गरीब या किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिए।
 
- कांसे की कटोरी में घी भरकर तांबे का सिक्का डालकर अपना मुंह देखकर दान करने से लाभ मिलेगा।
 
- ग्रहण के बाद पानी में तुलसीदल डालकर ही जल पीना चाहिए।
 
- ग्रहण के बाद शुद्ध ताजा भोजन बनाकर ही खाना चाहिए।
 
- ग्रहण के स्पर्श से पूर्व ही दूध, दही, घी, अचार, चटनी, मुरब्बा, जैसी भोज्य सामग्री में कुशा अथवा तुलसीदल रख देना चाहिए।