webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Surya grahan 2022 in india date and time sutak kaal

25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण भारत में कहां दिखाई देगा, सूतक काल का समय जानें

surya grahan effect on rashi
25 अक्टूबर 2022 कार्तिक मास की अमावस्या को खण्डग्रास सूर्यग्रहण यानी आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ ही शहरों में दिखाई देगा और कुछ शहरों में नहीं दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी उन्हीं शहरों पर मान्य होगा जहां दिखाई देगा। आओ जानते हैं कि इसका सूतककाल कब से कब तक रहेगा और यह भारत के किन शहरों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का समय : 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक मास की अमावस दिन मंगलवार के दिन यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका परमग्रास करीब 5 बजकर 32 मिनट पर रहेगा। इसके बाद सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 01 घण्टा 31 मिनट्स और 20 सेकण्ड्स तक रहेगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
 
ग्रहण का सूतक काल | surya grahan ka sutak kab se lagega: इस ग्रहण का सूतक 03 बजकर 32 पर प्रारम्भ होगा और 06 बजकर 01 पर समाप्त होगा।
 
भारत के किस शहरों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।
 
भारत की किन जगहों पर नहीं दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण : सूर्यग्रहण भारत के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश में दृश्यमान नहीं होगा। अत: इन स्थानों पर ग्रहण का सूतक व यम-नियम मान्य नहीं होगें।
ये भी पढ़ें
शुभ की जगह लिखें कर्म : दीपावली की आकर्षक शुभकामनाएं

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0