webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. solar eclipse 2020 surya grahan

solar eclipse 2020 : चल रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए क्या है ग्रहों की स्थिति

solar eclipse 2020
इस समय 21 जून रविवार आज सूर्य ग्रहण चल रहा है ,इस दौरान ग्रहों की स्थिति इस तरह है...
 
 *सूर्य*    :-  मिथुन राशि में
 *चंद्र*     :-  मिथुन राशि में
 *मंगल*  :-  मीन राशि में
 *बुध*     :-  मिथुन राशि में वक्री 
 *गुरु*     :-  मकर राशि में वक्री
 *शुक्र*   :-  वृषभ राशि में वक्री
 *शनि*    :- मकर राशि में वक्री
 *राहु*     :- मिथुन राशि में वक्री
 *केतु*    :- धनु राशि में वक्री
 
सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है। आषाढ़ महीने में चल रहे इस सूर्य ग्रहण के समय 6 ग्रह वक्री हैं। यह स्थिति देश और दुनिया के लिए ठीक नहीं है।
 
6 ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण खास है। यह ग्रहण राहुग्रस्त है। मिथुन राशि में राहु सूर्य-चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और मिथुन राशि के ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है।

इस दिन बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं। इन 6 ग्रहों की स्थिति के कारण ये सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है। 
 
भूकम्प, आगजनी, देश विदेश में तनाव, विवाद और तनाव के हालात बन सकते हैं। कोरोना के मामले में सितंबर तक स्थिति देश हित में आती दिख रही है।
 
देश में इस ग्रहण का अशुभ असर दिखेगा। इस ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में आगजनी, विवाद और तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। चोरी, डकैती, बैंक लूट, हत्या की वारदात का योग देश में बन रहा है।
ये भी पढ़ें
आदित्य हृदय स्तोत्र के इस पाठ से मिलेगी मनचाही तरक्की और मान प्रतिष्ठा

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0