webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Effect of solar eclipse on zodiac signs

20 अप्रैल को होगा सूर्य ग्रहण, आपकी राशि पर क्या होगा असर?

surya grahan ka rashiyo par kya prabhav padega 2023
Solar Eclipse in 2023 in Hindi: 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। इस ग्रहण का कुछ राशियों पर नकारात्मक और कुछ पर सकारात्मक असर होगा।
 
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 | Surya grahan 20 April 2023:
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।
 
नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
सकारात्मक प्राभाव : वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें
रोजा में सेहत का कैसे रखें ध्यान, ये टिप्स आएंगे काम