webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Shravan Shiv Mantra for Wealth

श्रावण का पहला सोमवार, शाम को पढ़ें बस यह एक मंत्र, खूब बरसेगा धन

श्रावण मास विशेष
भगवान भोलेनाथ शिव के प्रिय महीने का प्रथम सोमवार 30 जुलाई को है। इस दिन धन प्राप्ति और सुख संपत्ति के लिए इस एक मंत्र का जप करना शुभ फलदायक होगा।  
 
प्रात: नित्यकर्म से निवृत हो, स्नान कर आदिनाथ भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं। 
 
तत्पश्चात श्रावण सोमवार की शाम शिवजी को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाएं। 
 
धनार्जन की परेशानी के लिए सोमवार शाम को जपें यह मंत्र...
 
इस धन प्राप्ति शिव मंत्र की माला जपें : - 
 
मन्दारमालाङ्कुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।
श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहा​रिणे।
सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:॥
 
मंत्र पाठ के बाद भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। धूप, दीप से आरती करें। प्रसाद सबसे पहले गुरुजनों, बुजुर्गों और परिवार को दें फिर स्वयं ग्रहण करें। 
 
ये भी पढ़ें
मंगला गौरी की कथा : मंगला गौरी व्रत-पूजा के साथ पढ़ें यह पौराणिक कहानी

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0